फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आपसी विवाद के बाद दोस्त को मारी गोली, अस्पताल में हालत नाजुक

Sat, 30 Dec 2023 04:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नेशनल हाईवे पर सोरांव इलाके गधियांव गांव में दो दोस्तों के बीच कहासुनी होने पर एक को गोली लग गई। गोली मारने का आरोप दूसरे दोस्त पर लगाया गया है। खून से लथपथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल संदीप पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव थाना क्षेत्र के गधियांव के पास हाईवे पर एक युवक को गोली मार दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली मारने वाला फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के दौरान दोस्त ने ही तमंचे से फायर कर दिया है।

 

गधियांव हाईवे पर शुक्रवार की देर रात दो दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान संदीप पटेल (30) को गोली मार दी गई। संदीप प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। गोली मारने वाला उसका दोस्त साहिल गधियांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने छानबीन में जानकारी मिली है कि दोनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर साहिल ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली संदीप को लगी। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी की खोजबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें