फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल समेत तीन जोड़ी ट्रेनों के रेलवे ने बढ़ाए फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल समेत तीन
विज्ञापन

जोड़ी ट्रेनों के रेलवे ने बढ़ा दिए फेरे
- मुंबई और गुजरात की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के मद्देनजर रेलवे ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रेलवे ने प्रयागराज के सूबेदारगंज से सूरत के लिए चल रही स्पेशल समेत तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अतिरिक्त दादर-बलिया एवं दादर-गोरखपुर स्पेशल भी शामिल हैं। इन तीनों ही ट्रेनों का संचालन 31 दिसंबर तक होगा। दरअसल सर्दी की छुट्टियों में मुंबई और गुजरात जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ है।
इसी वजह से रेलवे ने उक्त रूट पर चल रही स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। गाड़ी संख्या 09118 सूबेदारगंज-सूरत स्पेशल अब 17 और 24 दिसंबर को भी चलेगी। इसी तरह 09117 का सूरत से सूबेदारगंज के लिए 16 एवं 30 दिसंबर को भी संचालन होगा। 01025 दादर-बलिया स्पेशल 14 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। वापसी में 01026 बलिया-दादर का संचालन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 16 से एक जनवरी 23 तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में 01027 दादर-गोरखपुर जो सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को चल रही है, वह अब 15 से 31 दिसंबर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस 17 से दो जनवरी 23 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें