फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्क्रैप व्यापारी से 1.31 करोड़ की धोखाधड़ी

Tue, 24 Sep 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके के एक बड़े स्क्रैप व्यापारी से 1.31 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर केस दर्ज पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी अमित कोहली पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद कोहली मैकनो एसोसिएट के नाम से स्क्रैप कंपनी का संचालन करते हैं। वहीं आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर चार निवासी आरोपी राजेश्वरी प्रसाद पांडेय विकास ट्रेडिंग के नाम से कंपनी का संचालन करता था। राजेश्वरी प्रसाद पांडेय ने अमित कोहली से स्वयं को ब्रास काॅपर आदि का स्क्रैप विक्रेता बताया था।
आरोपी ने अमित को विश्वास दिलाया कि उसके पास इंडियन ऑयल कार्पोरेशन व अन्य कंपनियों के स्क्रैप का टेंडर है। इस पर अमित ने राजेश्वरी प्रसाद पांडेय से स्क्रैप खरीदने के लिए दिसंबर 2019 में एक करोड़ दस लाख रुपये बैंक के खाते से आरटीजीएस किया। इसके बाद तीन जनवरी 2020 को राजेश्वरी प्रसाद ने 41,41,800/-रुपये का कॉपर का स्क्रैप अमित को दिया। दोबारा चार जनवरी 2020 को 45 लाख रुपये अमित ने राजेश्वरी के खाते में स्क्रैप के लिए आरटीजीएस के जरिए दिया।
विज्ञापन

इस पर राजेश्वरी प्रसाद ने 06 जनवरी को 41 लाख 94 हजार 900 रुपये काॅपर का स्क्रैप दिया। अमित के मुताबिक, राजेश्वरी प्रसाद ने भरोसा दिलाया कि आपको एक साथ इकट्ठा और अधिक माल दूंगा। राजेश्वरी के झांसे में आकर अमित ने 06 जनवरी को 31 लाख रुपये फिर राजेश्वरी के खाते में आरटीजीएस से दिया। आरोप है कि इसी प्रकार से राजेश्वरी ने अमित को कुल 1.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। एसओ झूंसी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें