फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर ही निकला विधायक से धोखाधड़ी का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव का रहने वाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रतागपढ़ जिले से अपना दल विधायक आरके वर्मा से धोखाधड़ी करने का आरोपी उनका ही ड्राइवर निकला। जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से विधायक आरके वर्मा के खाते से अलग-अलग बार में फर्जी तरीके से कुल चार लाख रुपये निकाल लिए गए थे। जिसके बाद उन्होंने लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रकम की निकासी प्रयागराज में भी हुई थी। ऐसे में विधायक ने पिछले दिनों पुलिस अफसरों को प्रार्थनापत्र देकर जांच करने की मांग की थी। साइबर सेल ने जांच शुरू की तो कई अहम जानकारियां मिलीं। एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने पर एक संदिग्ध दिखाई दिया। जानकारी पर पता चला कि वह विधायक का ही ड्राइवर है। जिसके बाद सोरांव के शेखपुर जमुई निवासी इंद्रेश कुमार पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें