फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चार वर्षीय बालक को सौतेली मां ने पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरगढ़ में एक महिला ने अपने चार वर्षीय सौतेले पुत्र को पीट-पीटकर मार डाला। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अजय कुमार नट पुत्र स्व. मेवालाल निवासी वार्ड नंबर 10 (हज्जी टोला) शंकरगढ़ ने रविवार की दोपहर शंकरगढ़ थाने में लिखित शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने छोटे पुत्र कान्हा (4) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। अजय कुमार ने बताया कि उसकी पहली पत्नी सविता लगभग 2 वर्ष पूर्व कहीं चली गई। सविता से उसे दो पुत्र हैं। कृष्णा (8) और कान्हा, जिनकी देखभाल के लिए उसने दूसरी शादी गुड़िया निवासी थाना रामपुर सतना से की।
दूसरी पत्नी आए दिन पुत्रों को मारती-पीटती थी। विरोध करने पर उससे भी मारपीट करती थी। रविवार की सुबह गुड़िया ने कान्हा को बहुत मारापीटा। उसने किसी तरह शांत कराया। इसके बाद वह मजदूरी करने चला गया। थोड़ी देर में पड़ोसी ने सूचना दी गई की कान्हा की हालत बीमार है। वह अपने पुत्र को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विषय में थाना प्रभारी ओम प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पिता ने शिकायती पत्र दिया है । शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें