Four snakes camped on farmer's roof for four days, crowds thronging to see
किसान की छत पर चार नागों ने चार दिन से जमाया डेरा, देखने उमड़ रही भीड़
फूलपुर (प्रयागराज)। बीरकाजी गांव के रहने वाले गेंदराज भारतीया के छत पर पिछले चार दिनों से चार नागों को देेख लोग हैरत में पड़ गए हैं। नाग छत पर से हटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हटाए जाने के प्रयास के बाद भी वे नहीं हटे तो गांव के साथ ही इसकी चर्चा पूरे इलाके में फैल गई। कौतूहल का विषय बने इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए बृहस्पतिवार को दिन भर बीरकाजी गांव में लोगों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों ने सपेरे को बुलाया। भारी मशक्कत के बाद शाम तक बहरिया के सिकंदरा से आए सपेरे ने दो सांपों को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि दो अन्य नागों को पकड़ पाने में असफल रहा। सपेरे का कहना है कि अंधेरा हो जाने के चलते दो नाग पकड़ में नहीं आ सके शुक्रवार को उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।