केवाईसी कराने के बाद से पडरैया गांव की महिला के खाते से चार लाख रुपये उड़ा दिए गए। पीड़िता ने साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पडरैया गांव की रहने वाली जुबैदा खातून का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सोरांव में है। आरोप है कि पखवाड़े भर पहले उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई और बताया कि मैं बैंक ऑफ बड़ौदा से बोल रहा हूं। आप तुरंत आकर केवाईसी करवाइए। जिस पर उन्होंने बीते 20 जनवरी को उक्त शाखा में केवाईसी कराया। आरोप है इसके बाद अलग-अगल दिनों में करीब दस बार में उसके खाते से 4 लाख 28 हजार रुपये निकल गए। इससे परेशान महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।