प्रयागराज। कौशाम्बी ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 13 से 15 जून तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम इंडोर हॉल में ऑल इंडिया ताइक्वांडो एसोसिएशन का रेफरी व कोच के लिए सेमिनार आयोजित किया गया, जिसका परिणाम बुधवार को जारी हुआ। एसोसिएशन के चार कोच मंजू कुमारी, जय प्रकाश साहू, रवि कुमार व नवनीत कुशवाहा ने सफलता हासिल कर नेशनल रेफरी का दर्जा प्राप्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बारा से विधायक डॉ. वाचस्पति, मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शारदा मिश्रा, सचिव गोपेश कुमार सेन, संयुक्त सचिव मंजू कुमारी, उपाध्यक्ष गणेश शंकर दुबे, टीम समन्वयक जय प्रकाश साहू, शैलेेंद्र कुमार, अलोक कुमार शर्मा, सत्यम आर्या ने बधाई दी।