फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : राम सहित चारों भाई एक-दूसरे से भावविह्वल होकर मिले, नम हो गईं आखें

Sat, 04 Oct 2025 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चौदह वर्षों के वनवास और लंका पर विजय के बाद अयोध्या वापसी पर शुक्रवार देर रात भरत मिलाप की लीला पूरी हुई। शुक्रवार को बारिश की वजह से प्रतिकूल हुए मौसम के बावजूद दशहरा उत्सव का उल्लास चरम पर रहा।
विज्ञापन
पथरचट्टी रामलीला की ओर से भरत मिलाप संपन्न हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौदह वर्षों के वनवास और लंका पर विजय के बाद अयोध्या वापसी पर शुक्रवार देर रात भरत मिलाप की लीला पूरी हुई। शुक्रवार को बारिश की वजह से प्रतिकूल हुए मौसम के बावजूद दशहरा उत्सव का उल्लास चरम पर रहा। विभिन्न रामलीला कमेटियों की ओर से चौक क्षेत्र में हुई लीलाओं में राम सहित चारों भाई एक-दूसरे से भावविह्वल होकर गले मिले। भाइयों का प्रेम देख सभी श्रद्धालु हर्षित हो उठे। पूरा क्षेत्र राम के जयकारों से गूंज उठा। रात करीब दस बजे से बारिश का क्रम थमा लेकिन आयोजकों ने तिरपाल आदि लगाकर पानी रोकने के इंतजाम किए थे।

पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से लोकनाथ चौराहे पर भरत मिलाप लीला को देखने के लिए हर कोई आतुर रहा। चौदह वर्षों के वनवास की अवधि पूरी करके राम अयोध्या लौटे तो उन्हें देखकर भरत भावुक हो उठे। भावविह्वल हो भाइयों ने बारी-बारी से एक दूसरे के गले मिलकर स्नेह बांटा। इससे पहले कलाकारों ने मनोहारी भजन सुनाए। मंच पर भरत-शत्रुघ्न, लक्ष्मण, राम की मौजूदगी में 11 ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन किया। कमेटी के अध्यक्ष मुकेश पाठक, महामंत्री विजय सिंह ने चारों भाइयों की पूजा-अर्चना की। संचालन लल्लूलाल गुप्त ‘सौरभ’ ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, विजय वैश्य, राजीव गुप्त आदि मौजूद रहे।

वहीं महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला की ओर से कोतवाली के सामने भरत मिलाप की लीला हुई। इससे पहले भगवान राम-सीता और लक्ष्मण की सवारी गंगा और पूजन के लिए गई। भगवान की सवारी पूरी सजधज के साथ कीडगंज, कोठापार्चा, रामभवन, बहादुरगंज, होते हुए चौक में कोतवाली के सामने पहुंची। चारों भाई भावुक होकर एक-दूसरे से गले मिले तो उपस्थित जनों ने चारों भाइयों पर फूल बरसाए। भजन गायक आशीष और ओमा चक्रवती और साथियों की प्रस्तुतियां मंत्रमुग्ध करती रहीं। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, वित्त मंत्री सचिन कुमार गुप्ता, लीला संयोजक राजेश मेहरोत्रा, राजगद्दी संयोजक मोहनजी टंडन, विक्की गुप्ता, रोहन गुप्ता, रामजी केसरवानी, रोहन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें