फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नकली आभूषण गिरवी रखने आए चार आरोपी पकड़े

Tue, 16 Apr 2024 06:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। मानपुर गांव में जूलरी की दुकान पर नकली जेवरात गिरवी रखने आए चार आरोपियों को सराफा व्यापारी ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं व दो पुरुष हैं। वह बहेड़ी के एक सराफा व्यापारी को भी चूना लगा चुके हैं। ठगी का शिकार व्यापारी आरोपियों को पकड़कर बहेड़ी थाने ले गया।
विज्ञापन

मानपुर गांव में जागेंद्र सिंह उर्फ जग्गी की बनइया मोड़ के पास मंगलम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। जागेंद्र ने बताया कि सोमवार को वह दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां आए आरोपियों ने सोने के दो कंगन गिरवी रखने की बात कही। जांच में कंगन नकली निकले। हंगामा होने पर वहां भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वीडियो देखकर बहेड़ी के दुल्हन साड़ी एंड ज्वेलर्स के मालिक ने मानपुर के व्यापारियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें 75 हजार रुपये का चूना लगा चुके हैं। उन्होंने सभी को रोके रखने का आग्रह किया। कुछ ही देर में वह मानपुर आ गए। पकड़े गए आरोपी खुद को मुरादाबाद का बता रहे हैं। मानपुर चौकी के प्रभारी राम मेहर सिंह ने बताया कि आरोपियों को बहेड़ी पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें