फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: केपी मिनी परिसर में चित्रगुप्त धर्मशाला की रखी गई आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ओर से रविवार को केपी मिनी कम्युनिटी सेंटर परिसर में चित्रगुप्त धर्मशाला की आधारशिला रखी गई। चित्रगुप्त मंदिर के बगल में इस धर्मशाला के लिए शिला पूजन किया गया। एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव और ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी डॉ. रितु सिन्हा ने सविधि पूजन- हवन के बाद शिलान्यास किया। शहर में ट्रस्ट का यह पहला धर्मशाला होगा।
विज्ञापन


एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव ने इसे ट्रस्ट की सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उनका कहना था कि इस धर्मशाला के निर्माण में जरूरत हुई तो वह खुद लोगों के घर- घर सहयोग मांगने के लिए जाएंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष

डॉ. सुशील कुमार सिन्हा के मुताबिक चित्रगुप्त धर्मशाला में 30 कमरे के साथ तीन हाल बनेंगे। एक कैंटीन भी रहेगी। समाज के लोगों को न्यूनतम दर पर आवासीय सुविधा मुहैया कराई जाएगी। महाकुंभ से पहले यह धर्मशाला बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा धर्मशाला समाज के हितों के लिए चलाया जाएगा। इस धर्मशाला में सबकी सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने एक ईंट चित्रगुप्त धर्मशाला के नाम ... रखने का संकल्प समाज के लोगों को दिलाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार नारायण ने कहा कि डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने अपने घोषणा पत्र मे जो वादा किया था वह अब पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


जो बाहर से यात्री आएंगे उनको न्यूनतम दर रहने की सुविधा दी जाएगी। कर्मचारी नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि अब सोमवार को लखनऊ में कायस्थ पाठशाला की ओर से मुंशी काली प्रसाद कुलभाष्कर विश्वविद्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास होगा । संचालन आभा मधुर व धन्यवाद महामंत्री वीरकृष्ण श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर गोपी कृष्ण श्रीवास्तव , योगेंद्र श्रीवास्तव , अखिलेश श्रीवास्तव , अजय कुमार रामू दादा , प्रवक्ता सुमित श्रीवास्तव, डॉ. केतन श्रीवास्तव , अंकित राज ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यकारिणी सदस्य शिव नारायण श्रीवास्तव , उदय श्रीवास्तव , अनुराधा श्रीवास्तव , अनीता श्रीवास्तव , अलका सक्सेना, शोभा श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें