फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पूर्व सांसद ने मृतक परिजनों से जताई शोक संवेदना

Mon, 14 Apr 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहास। इलाहाबाद की पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को कोरांव में मृतक परिवारों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। सोमवार को सड़क हादसे में दो कपड़ा व्यवसायी चचेरे भाइयों की मौत हो गई थी। इस घटना से स्तब्ध सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इसी तरह सांसद ने समलीपुर गांव पहुंचकर अधिवक्ता आशीष द्विवेदी के छोटे भाई अनिरुद्ध द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी गोपाल जी, सांसद प्रतिनिधि राजेश त्रिपाठी, आनंद सराफा सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें