फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पूर्व मंत्री नकवी ने कर्बला में चढ़ाए अकीदत के फूल

Sat, 27 Jun 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतापपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की कर्बला पर फूल चढ़ाते फाइल फोटो
विज्ञापन
मुहर्रम की दसवीं पर शुक्रवार को पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने पैतृक गांव भदारी पहुंचे। उन्होंने साथरडीह स्थित कर्बला में अकीदत के फूल चढ़ाए। उन्होंने कर्बला में फतेहा पढ़ा और चादर चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने इमामबाड़े में मर्सिया पढ़ा। उन्होंने इमाम हुसैन की याद में ताजिया को कंधा भी दिया। नकवी ने मुहर्रम को इस्लाम धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इसके अलावा अन्य गांवों से जुलूस निकाला गया। देर शाम तक सभी ताजिये कर्बलाओं में दफन किए गए। इस दौरान एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय और थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें