सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक विधि पुराछात्र की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। पुराछात्र की पहचान गौतम आनंद (25) निवासी लखीसराय, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। हादसे किस वाहन से हुआ इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।