फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बसपा विधायक की कुर्की, गिरफ्तारी का आदेश

Sun, 03 Mar 2019 01:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने बदायूं के आलापुर थाने में दर्ज मुकदमे में पूर्व बसपा विधायक मुस्लिम खां के खिलाफ कुर्की का नोटिस, और गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। पूर्व विधायक को हाईकोर्ट ने एक माह में अधीनस्थ न्यायालय में आत्मसमर्पण का आदेश दिया था, मगर आदेश के एक साल बीत जाने के बावजूद उन्होंने आत्मसमर्पण नहीं किया।

 

मामले की सुनवाई कर रहे विशेष कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने उनको वारंट जारी करते हुए पांच अप्रैल को न्यायालय में हाजिर करने का आदेश दिया है। मुस्लिम खां के खिलाफ उनके साझेदार साजिद अंसारी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि राइस मिल में पार्टनर के तौर पर उन्होंने दो लाख रुपये की रकम हड़प ली और ईट भट्ठा भी फर्जी कागजात बनाकर हाथिया लिया। धमकी देकर तीन बार में सात लाख रुपये वसूले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें