फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पूर्व बीडीसी व भाई पर हमला, हालत गंभीर

Tue, 05 May 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा अस्पताल में घायल बीडीसी का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
फचकरा गांव निवासी पूर्व बीडीसी अरबिंद बिंद अपने छोटे भाई मुकेश के साथ सोमवार की सुबह बंगलिया पहाड़ी की ओर गए थे। इसी दौरान किसी विवाद में सात आरोपियों ने लोहे की रॉड से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में बीडीसी के सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना पर भारतगंज चौकी प्रभारी सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। मामले में इंस्पेक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें