बार काउंसिल ऑफ यूपी के लेटर पैड के दुरुपयोग पर कार्यवाहक अघ्यक्ष ने सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। कार्यवाहक अध्यक्ष अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र नगरहा का आरोप है कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश केवल अधिवक्ता के संदर्भ में ही पत्र जारी करता है। कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से लेटर पैड का इस्तेमाल प्रशानिक अधिकारी और राजनीतिक दलों को पत्र लिखने में किया है। उनका कूटरचित हस्ताक्षर भी बनाया। आरोप है कि उन्हें बदनाम करने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।