फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीएम योगी छह जुलाई को आएंगे, प्रेरणा पार्क में तीन महान विभूतियों की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण

Sat, 04 Jul 2026 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ छह जुलाई को काली घाट बोट क्लब स्थित प्रेरणा पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ छह जुलाई को काली घाट बोट क्लब स्थित प्रेरणा पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे। महापौर गणेश केसरवानी ने शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों और अन्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा, यातायात और जनसहभागिता पर चर्चा हुई। महापौर केसरवानी ने कहा कि प्रेरणा पार्क राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनेगा।

उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र की एकता के लिए संघर्ष, अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व और अशोक सिंघल के भारतीय संस्कृति संरक्षण में योगदान को रेखांकित किया। महापौर ने सभी संगठनों से इस अवसर को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। विश्व हिन्दू परिषद और व्यापारिक संगठनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें