जगतपुर। उतरांव थाना क्षेत्र के भरहरी हाईवे सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित बोलेरो ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। इस दौरान बोलेरो में बैठे सरोज देवी (70) पत्नी जिला जीत, बेटा रोहित (22), प्रेमचंद (55), बिजली देवी (45) पत्नी बंसीलाल निवासी मलेथुआ थाना फूलपुर, रेखा देवी (30) पत्नी महेंद्र कुमार दादूपुर उतरांव सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर उतराव पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मलेथुआ गांव के कुछ लोग बोलेरो से सुबह फाफामऊ मिट्टी में शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। सायं के समय घर लौटते समय भरहरी हाईवे पर अनियंत्रित बोलेरो ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई।