फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सपा नेता के दो बेटों समेत पांच रंगदारी मांगने में नामजद, 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

Mon, 06 Nov 2023 02:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भुक्तभोगी ने तहरीर में बताया कि आदित्य तिवारी निवासी शांतिपुरम फाफामऊ से उनकी मुलाकात अप्रैल में हुई। उसने उनके अशोक नगर स्थित प्लाॅट पर चाय की दुकान खोलने की बात रखी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोक नगर में रहने वाली गैस एजेंसी संचालिका मंजू चंद्रा ने सपा नेता के दो बेटों समेत पांच पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उनकी जमीन पर जबरन रेस्टोरेंट बना लिया गया। विरोध पर गाली गलौज, मारपीट करते हुए 20 लाख की रंगदारी मांगी गई और धमकाया भी गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक और दो मीडियाकर्मियों समेत पांच पर केस दर्ज किया है।

भुक्तभोगी ने तहरीर में बताया कि आदित्य तिवारी निवासी शांतिपुरम फाफामऊ से उनकी मुलाकात अप्रैल में हुई। उसने उनके अशोक नगर स्थित प्लाॅट पर चाय की दुकान खोलने की बात रखी। कुछ दिन बाद उसने बिना अनुमति के प्लॉट पर अवैध रूप से रेस्टोरेंट बना लिया। विरोध पर दो साथी पत्रकार विनय और एक अन्य अज्ञात पत्रकार संग घर में घुसकर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने सूचना दी तो पीडीए ने नापजोख के बाद 19 जुलाई को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया। तीन नवंबर को अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। आरोप है कि इसपर उपरोक्त तीनों व दो पार्टनर सपा नेता सुलाकी यादव के बेटे संदीप व रंजीत यादव निवासी अशोक नगर उनके घर आए और 20 लाख रंगदारी मांगी।

आरोप यह भी है कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने उनके दो केवीए के कनेक्शन को पांच केवीए कराने के लिए फर्जी शपथ पत्र अधिशासी अभियंता मेयोहाल के कार्यालय में प्रस्तुत किया है। यह जानकारी उन्हें राजस्व विभाग से मिले 1.23 लाख रुपये के नोटिस से हुई। एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद व एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें