फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पहले बाइक से मारी टक्कर, फिर तमंचे के बल पर 44 हजार और मोबाइल लूटे

Sun, 21 Jun 2026 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करेलाबाग क्षेत्र में रविवार तड़के बदमाशों ने एक बाइक सवार को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि पहले बदमाशों ने युवक की बाइक में टक्कर मारी और फिर तमंचे के बल पर 44 हजार रुपये व दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करेलाबाग क्षेत्र में रविवार तड़के बदमाशों ने एक बाइक सवार को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि पहले बदमाशों ने युवक की बाइक में टक्कर मारी और फिर तमंचे के बल पर 44 हजार रुपये व दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। करेली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लमईडीह गांव निवासी मिथिलेश रविवार सुबह करीब चार बजे अपने रिश्तेदार पशु कारोबारी शालू के घर से 44 हजार रुपये लेकर महेवा बाजार जा रहा था। जैसे ही वह करेलाबाग के पास मदारीपुर पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दो युवक नीचे उतरे और मिथिलेश से विवाद करने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि कुछ ही देर में बदमाशों ने तमंचा निकालकर उसे धमकाया और उसकी जेब में रखे 44 हजार रुपये तथा दो मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही करेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार बदमाशों की पहचान की जा सके। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें