फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में मारपीट के दौरान चली गोली-बम, छात्र निष्कासित

Thu, 10 Mar 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
गाेली चली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय बुधवार को अराजकता का अड्डा बना रहा। केंद्रीय पुस्तकालय के सामने मारपीट के दौरान एक छात्र ने गोली चला दी और बम फेंके। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन परिसर में तनाव व्याप्त हो गया है। आरोपी छात्र को एक साल के लिए या जांच रिपोर्ट आने तक विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बुधवार को अपराह्न बीए अंतिम वर्ष के छात्र अंजनी कुमार मिश्रा और एमए प्रथम वर्ष के दिव्यकांत त्रिपाठी के बीच मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शी छात्रों के मुताबिक हाथापाई बढ़ने पर अंजनी ने गोली चला दी। उसने बम भी फेंके। गोली चलने और बम के धमाके के बाद परिसर में तथा आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दिव्यकांत को गोली लगी नहीं। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि दिव्यकांत की शिकायत पर अंजनी कुमार को एक साल के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें