थाना क्षेत्र के चमनगंज-कनिहार गांव में बृहस्पतिवार की शाम खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। हादसे में कोई जख्मी तो नहीं हुआ लेकिन इससे लगी आग से मकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ-साथ दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। गांव निवासी शमशुद्दीन के पांच बेंटो का परिवार चार मंजिल मकान में रहता है। बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन सात बजे शमशुद्दीन के बेटे मोहम्मद शकील की पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया। वहां मौजूद लोग जान बचाकर भागे। इसके बाद मकान में लगी आग से सबकुछ जलकर राख हो गया। मकान में रखा टीवी, फ्रीज, कूलर समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख गया। हादसे में सभी बाल-बाल बच गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। मौके पर भारी संख्या में लोग जुटे रहे।