उधर कंट्रोल को मैसेज देने के बाद तकरीबन 15 मिनट के लिए वहां रेल संचालन भी ऐहतियातन रोक दिया गया। रात 11.30 बजे के आसपास आग पर कंट्रोल पाया जा सका। हालांकि तब तक फायर बिग्रेड की टीम भी वहां पहुंच चुकी थी। वहां जांच के प्राथमिक जांच के दौरान सिगनलिंग केबल में शार्ट सर्किट बताया गया।
अफसरों ने कहा कि आग इसी वजह से लगी होगी। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि आग लगने की घटना रात 11.15 बजे रिपोर्ट हुई। उसे 15 मिनट में बुझा लिया गया। आग क्यों लगी इसकी जांच की जाएगी।