सहसों में गैस सिलेंडर में लगी आग का विकराल रूप।
कसेरूवा कला गांव निवासी राम प्रसाद गुप्ता के घर में बुधवार को खाना बनाते समय गैस रिसाव होने से सिलिंडर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग लगने से घर में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जल गया।