prayagraj : फोर्ड कंपनी में लगी आग को बुझाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
तेलियरगंज स्थित फोर्ड कंपनी में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में हुए नुकसान का आकलन करने में टीम जुट गई है। तेलियरगंज में फोर्ड कंपनी में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें उठने लगी। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू करने के साथ ही फायरब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।