फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसआरएन अस्पताल के आईसीयू वार्ड नंबर आठ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी

Sun, 22 Mar 2026 01:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसआरएन अस्पताल के पुरानी बिल्डिंग के आईसीयू के वार्ड नंबर आठ में शनिवार रात वेंटिलेटर के प्लग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 10 से 12 मरीज एडमिट थे।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआरएन अस्पताल के पुरानी बिल्डिंग के आईसीयू के वार्ड नंबर आठ में शनिवार रात वेंटिलेटर के प्लग में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान आईसीयू वार्ड में 10 से 12 मरीज एडमिट थे। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। वार्ड में धुआं भरते देख डॉक्टरों ने आननफानन मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

रात करीब 10:50 बजे एक मरीज के वेंटीलेटर के प्लग से तेज स्पार्क हुआ। चिंगारी के साथ ही बोर्ड में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे वार्ड में धुआं भर गया। इससे अफरातफरी मच गई।

 

शोर-शराबे के बाद अस्पताल के डॉक्टर समेत वार्ड बॉय ने मरीजों को तुरंत वार्ड नंबर सात में शिफ्ट कर मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर एफएसओ राजेश चौरसिया की टीम एक दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बिजली बोर्ड में लगी आग पर कंट्रोल पा लिया गया था।

 

फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि रात 10:55 बजे अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना मिली थी। एसआरएन चौकी प्रभारी आनंद यादव ने बताया कि घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

 

वहीं, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने बताया की शॉर्ट सर्किट से वेंटिलेटर के प्लग में आग लगी थी। इससे पूरे वार्ड में धुआं भर गया था। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड बुलाई गई। कोई भी मरीज हताहत नहीं है। कुछ ही देर में आग पर कंट्रोल पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें