कुंभ मेला में स्वामी वासुदेवानंद के शिविर में आग लग गई है। स्वामी वासुदेवानंद के शिविर में भंडारा चल रहा था उसी वक्त आग लगी। आग लगने से भंडारे का टेंट जलकर राख हो गया है। लेकिन अभी उसमें सामान नहीं रखा था इसलिए पेंट के अतिरिक्त किसी और तरीके का नुकसान नहीं हुआ है। शिविर के प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी के मुताबिक अभी आग के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है।लेकिन यह स्पष्ट है कि उस शिविर में बिजली नहीं थी, इसलिए यह आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी है।