मिश्राबांध। आग लगने से जला दुकान का सामान
कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार स्थित एक इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में मंगलवार आधी रात आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
जारी बाजार निवासी प्रकाश केसरवानी की जारी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। मंगलवार आधी रात दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चौकी प्रभारी जारी सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।