शिक्षा निदेशालय में हंगामा और तोड़फोड़ मामले में एफआईआर दर्ज।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से अभद्रता के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रदर्शन की आड़ में 150-200 लोगों पर उपद्रव का आरोप लगाया गया है। बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यालय में घुसने और फर्नीचर तोड़ने का भी आरोप है। अधिकारियों-कर्मचारियों के वाहनों को भी निशाना बनाया गया। केयरटेकर मोहम्मद सैफी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।