फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छह के खिलाफ बलवा समेत मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज

Tue, 07 Apr 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के देवनीपुर गांव में जमीन के विवाद में रविवार को सुबह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष की तहरीर पर उतरांव पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बलवा समेत मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्जकर मामले की जांच कर रही हैं। देवनीपुर गांव निवासी रामकिसुन आबादी की जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे। जिसका दूसरे पक्ष के कमला शंकर ने विरोध करते हुए दीवार की ईंट को गिरा दिया। प्रथम पक्ष के भाभी बिंदु देवी और बुकेला ने विरोध किया, तो गाली-गलौज करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से घर में घुसकर उनकी पिटाई की। रामकिसुन की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के कमला शंकर, सत्य धारी, रामधारी, विमला देवी, मीरा देवी, जीरा देवी सहित छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें