फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : किशोर की पिटाई में शिफ्ट प्रभारी समेत चार पर एफआईआर दर्ज, 20 जून को हुई थी घटना

Mon, 27 Jul 2026 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुल्दाबाद स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर की पिटाई के मामले में पुलिस ने शिफ्ट प्रभारी, कारखास और दो अपचारी पर एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित की मां की शिकायत पर खुल्दाबाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर की पिटाई के मामले में पुलिस ने शिफ्ट प्रभारी, कारखास और दो अपचारी पर एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित की मां की शिकायत पर खुल्दाबाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पीड़ित की मां का आरोप है कि बेटा पांच मई से 20 जून तक बाल सुधार गृह में था। इस दौरान सहायक अधीक्षक के संरक्षण में कर्मचारियों ने कई बार उसकी पिटाई की। गंभीर चोट लगने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 20 जून की रात अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रिहाई की प्रक्रिया के दौरान किशोर को बैरक में कपड़े लेने भेजा गया।

यहां पर दो अपचारी, शिफ्ट प्रभारी और कारखास ने उसकी पिटाई की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोगों ने खुल्दाबाद थाने पर प्रदर्शन भी किया। वहीं, घटना के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस घटना की सच्चाई जानने के लिए देर रात तक बाल संप्रेक्षण गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद जांच आगे बढ़ाई। एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें