फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक समेत पूरा कुनबा नामजद, नौ अज्ञात पर भी केस

Sat, 25 Feb 2023 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल हत्याकांड में जेल में बंद अतीक अहमद, उसके भाई मोहम्मद अशरफ, बीवी शाइस्ता परवीन समेत उसके पूरे कुनबे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अतीक के बेटों और पत्नी को पुलिस हिरासत में ले चुकी है।
विज्ञापन
1 of 15
अतीक अहमद और उमेश पाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल हत्याकांड में जेल में बंद अतीक अहमद, उसके भाई मोहम्मद अशरफ, बीवी शाइस्ता परवीन समेत उसके पूरे कुनबे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अतीक के बेटों के अलावा गुड्डू मुस्लिम और उसके अन्य सहयोगियों समेत नौ अज्ञात लोगों के नाम से भी रिपोर्ट लिखाई गई है। उमेश की पत्नी जया पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कौशाम्बी, आजमगढ़ और मऊ में भी दबिश दी जा रही है।









शहर को दहला देने वाले इस हत्याकांड में अतीक के दो बेटे पहले से ही हिरासत में हैं। शाइस्ता से भी शनिवार को पूछताछ हुई। रिपोर्ट के मुताबिक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश का अपहरण 2006 में कर लिया गया था। उसी मामले में गवाही के लिए उमेश जिला कचहरी गए थे। उनके साथ सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह भी थे। क्रेटा गाड़ी प्रदीप चला रहा था।
विज्ञापन

2 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल के घर के बाहर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
शाम को जब वह न्यायालय से वापस घर की गली के सामने जैसे ही कार से उतरे, अतीक अहमद के एक बेटे व सहयोगी गुड्डू मुस्लिम व गुलाम के साथ नौ साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियों और बम से हमला कर दिया। घटना में उमेश, संदीप और राघवेंद्र तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार का ड्राइवर प्रदीप शर्मा बाल-बाल बच गया। तहरीर में जया ने कहा है कि इस घटना को वह अपने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों से देख रही थी।








इसके बाद वह चीखते चिल्लाते हुए बाहर भागीं तो हमलावर धमकी दे रहे थे कि जो सामने आएगा, मारा जाएगा। इसके बाद उमेश और दोनों गनर को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उमेश और संदीप की मौत हो गई। अन्य गनर राघवेंद्र का गंभीर हालत में उपचार किया जा रहा है। उमेश और गनर की हत्या अतीक और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ ने पुत्रों और सहयोगियों के माध्यम से कराई गई है।
विज्ञापन

3 of 15
Prayagraj News : एसआरएन अस्पताल में उमेश पाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।
मेरे पति की हत्या में पूर्व सांसद अतीक अहमद के पुत्रों के अलावा गुड्डू मुस्लिम, गुलाम तथा अन्य शामिल हैं। अन्य अभियुक्तों को देखकर पहचान लूंगी। इस घटना को मेरे अलावा अन्य लोगों ने भी देखा है। मेरे पति उमेश और गनर पर जिन लोगों ने गोली -बम चलाया है, उन्हें मैं देखते ही पहचान लूंगी। - जया पाल, उमेश पाल की पत्नी।

4 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल के घर पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
ये लोग हुए नामजद
1-अतीक अहमद, 2-अशरफ (अतीक का भाई), 3-शाइस्ता परवीन (अतीक की पत्नी), 4-गुड्डू मुस्लिम (अतीक का सहयोगी), 5-गुलाम (अतीक का सहयोगी), 
6-अतीक अहमद का पुत्र 7-अतीक अहमद के अन्य पुत्र 8-नौ अज्ञात साथी 9-अतीक के अन्य सहयोगी।


दस धाराएं लगाई गईं
302, 147, 148, 149, 307, 506, 34, 120-बी, विस्फोटक अधिनियम, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7

-उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनकी तलाश की जा रही है। कई जगह दबिश दी गई है। इस मामले में अपराधियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी कि लोग याद रखेंगे। - रमित शर्मा, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज।
विज्ञापन

5 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल के आवास के बाहर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
गवाही के लिए कचहरी गए थे उमेश
कचहरी में गवाही देने गए उमेश का 28 फरवरी 2008 को अपहरण कर लिया गया था। अपहरण कांड में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अपहरण के उसी मामले में शुक्रवार को गवाही थी। उमेश वकील भी थे। वह अधिवक्ता की यूनिफार्म में अपने दोनों गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह के साथ गवाही के लिए जिला कचहरी गए थे। करीब साढ़े चार बजे वे कार से वापस सुलेमसराय, धूमनगंज स्थित अपने घर के लिए चल दिए। जैसे ही गेट पर गाड़ी रोककर उमेश उतरे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। 
विज्ञापन

6 of 15
prayagraj : धूमनगंज में उमेश पाल के घर पहुंचकर छानबीन करती एसटीएफ। - फोटो : अमर उजाला

अतीक के दो बेटों समेत दो दर्जन हिरासत में, शाइस्ता से भी पूछताछ

एसटीएफ और पुलिस की टीमें शूटरों तथा नामजद आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। शनिवार को करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अतीक के दो बेटे और उनके दो दोस्त शुक्रवार से ही पुलिस हिरासत में हैं। आज शाइस्ता परवीन से भी कई घंटे पूछताछ हुई है। गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के अलावा अतीक के अन्य गुर्गों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

उमेश पाल हत्याकांड में जिन लोगों को नामजद कराया गया है, उसमें मुख्य रूप से शाइस्ता परवीन, अतीक के बेटे तथा सहयोगी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के नाम हैं। बाकी में अतीक के सहयोगी और गुर्गे लिखे हैं। एसटीएफ और पुलिस की टीमों ने शुक्रवार रात और शनिवार को शहर के अलग अलग इलाकों के साथ कौशांबी और गंगापार के कई क्षेत्रों में दबिश देकर करीब दो दर्जन को हिरासत में लिया है। इनमें अधिकांश अतीक के गुर्गे रहे हैं। सबकी लोकेशन और फोन कॉल रिकार्ड चेक किए जा रहे हैं।

शहर के अलग अलग थानों में उन्हें रखकर पूछताछ की जा रही है। नामजद आरोपियों के रिश्तेदारों को भी पकड़ा गया है। उनसे संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अतीक अहमद के बेटों से रात भर पूछताछ होती रही। उनके दो दोस्तों को भी पकड़ा गया है। सभी नौ और दस में पढ़ते हैं। पुलिस का कहना है कि लोकेशन और मोबाइल कॉल रिकार्ड समेत तमाम बिंदुओं पर जांच हो रही है। सीसीटीवी फुटेज में जो भी चेहरे दिखे हैं। उनका मिलान कराया जा रहा है। पुलिस की एक टीम ने कसारी मसारी में जाकर शाइस्ता परवीन से घंटों पूछताछ की। फिलहाल देर शाम तक आधिकारिक रूप से किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई थी।

विज्ञापन

7 of 15
prayagraj : पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस पर लगे पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे
उमेश पाल की हत्या के बाद शव को मर्चरी लाया गया है। शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे जैसे ही शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा था कि लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने डीएम और पुलिस कमिश्नर के सामने ही पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। 



8 of 15
Prayagraj News : धूमनगंज के सुलेम सराय में उमेश पाल का आवास। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
उमेश पाल का मुहल्ला सुलेम सराय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस, पीएसी के अलाव पैरामिलिट्री फोर्स भी बुला ली गई है। पूरे इलाके की दुकानें बंद हैं। सभी के चेहरे पर गुस्सा देखा जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दस टीमें लगाई गई हैं, जो पूछताछ कर रही हैं। 

9 of 15
Prayagraj : उमेश पाल की मां शांति पाल। - फोटो : अमर उजाला
सीएम चाहे जो कहें, मेरा लड़का तो अब चला गया
उमेश पाल की हत्या के बाद उनकी मां शांति पाल के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात पर शांति पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहे जो कार्रवाई करें, हमारा लड़का तो अब चला गया। उधर, घटना में मारे गए सिपाही संदीप निषाद की पत्नी भी रह-रहकर बेसुध हो जा रही हैं। पति के मौत की खबर सुनकर वह दहाड़े मारकर रोती रहीं। परिजन उन्हें चुप कराने का प्रयास करते रहे। मां का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।

10 of 15
Prayagraj : उमेश पाल के घर पहुंची विधायक पूजा पाल। - फोटो : अमर उजाला
जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल अभी मैं उमेश पाल जी के परिजनों से मिल नहीं पाई हूं। उनसे मिलने के बाद मैं इस बारे में कुछ कह पाऊंगी। हाल फिलहाल मेरा उनसे कोई संपर्क भी नहीं हो सका था। मैं चुनाव और राजू पाल जी की हत्या के संबंध में सीबीआई कोर्ट में चल रही मुकदमे की पैरवी में लगी हूं। - पूजा पाल सपा विधायक

11 of 15
Prayagraj : उमेश पाल का शव दारागंज घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
गम और गुस्से के बीच किया गया पोस्टमार्टम
एसआरएन अस्पताल में शनिवार को उमेश पाल के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम गम और गुस्से के बीच किया गया। उमेश पाल के समर्थकों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पोस्टमार्टम के बाद दारागंज गंगा घाट पर उमेश पाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया था। 

12 of 15
Prayagraj News : सिपाही संदीप निषाद के शव पर बिलखती पत्नी रीमा। - फोटो : अमर उजाला।
सिपाही संदीप की पत्नी बेसुध, मां का फटा कलेजा
उमेश के साथ मारे गए संदीप निषाद की पत्नी रीमा अस्पताल में बेसुध थी, जबकि बेटे की मौत पर मां का कलेजा फटा जा रहा था। पत्नी को घर वालों ने दोपहर तक संदीप की मौत के बारे में नहीं बताया था लेकिन वह सब समझ रही थी। वह बार बार कह रही थी, उनका चेहरा दिखाओ। उन्होंने कहा था कोर्ट जा रहे हैं, शाम को बात होगी। उनसे बात कराओ। संदीप के शव को पुलिस लाइम में अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद घर वाले शव लेकर आजमगढ़ चले गए।

मूल रूप से आजमगढ़ के युधिष्ठिरपट्टी बिसईपुर गांव के रहने वाले संदीप निषाद 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। संदीप की पहली पोस्टिंग प्रयागराज में ही हुई थी। करीब छह महीने से संदीप, उमेश पाल के साथ में थे। वह चार भाइयों और बहनों में तीसरे नंबर पर थे। बड़े भाई प्रदीप दारागंज में रहकर टीजीटी पीजीटी की तैयारी करते हैं। शुक्रवार को संदीप ने सुबह अपनी पत्नी रीमा को फोन किया था।

13 of 15
Prayagraj News : सिपाही संदीप निषाद के पार्थिव शरीर को कंधा देते पुलिस कमिश्नर व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
रीमा प्रयागराज आने की जिद कर रही थी। संदीप ने कहा कि अभी वह कोर्ट जा रहे हैं। शाम को वापस आकर बात करेंगे। इसके बाद शाम को अधिकारियों ने फोन किया। रीमा के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां समुद्री देवी भी रो रही थीं। वह बहू को समझाते समझाते खुद भी छाती पीटकर बेटे को याद करने लगतीं। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद संदीप के शव को पुलिस लाइन में अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी। इसके बाद घर वाले शव लेकर पैतृक गांव आजमगढ़ चले गए। अंतिम संस्कार वहीं पर लोगा।

14 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
अतीक समेत परिवार के खिलाफ 165 मुकदमे रहे हैं दर्ज

माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार के खिलाफ अब तक 165 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा अतीक और उसके पुत्र उमर के खिलाफ लखनऊ के कृष्णानगर थाने में दर्ज मुकदमे की जांच सीबीआई भी कर रही है। प्रयागराज में अतीक के जिस घर में कभी पुलिस घुसने की हिम्मत नहीं करती थी, सीबीआई लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच के एसपी एसके खरे ने छापा मारकर उसके गुरूर को तोड़ा था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अतीक के खिलाफ वर्तमान में 54 मुकदमे विचाराधीन हैं। उसके गैंग के 144 सदस्यों के खिलाफ बीते छह साल में सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 49 नए मुकदमे भी दर्ज हुए। पुलिस ने अतीक के 14 करीबियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, 68 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कवायद की गयी। पुलिस ने 22 सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोली और 21 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन

15 of 15
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।
अतीक और उसके गैंग के सदस्यों की गैंगस्टर एक्ट में 416 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। इसी तरह 751 करोड़ की चल-अचल संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया अथवा उनका ध्वस्तीकरण किया गया। इसके अलावा ठेकों, टेंडर आदि से होने वाले करीब 120 करोड़ रुपये के गैरकानूनी व्यवसाय को भी बंद करा दिया गया।

इतने मुकदमे दर्ज

अतीक अहमद - 100
पत्नी शाइस्ता परवीन - 4

पुत्र अली अहमद - 5
पुत्र उमर अहमद - 2

पुत्र असद अहमद - 1
भाई अशरफ - 53
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें