FIR on 88 people for electricity theft
प्रयागराज। कटियामारी रोकने के लिए मंगलवार को शहर में बिजली विभाग की ओर से छापामारी की गई। इस दौरान 88 घरों में मीटर बाईपास और केबल क्रास कर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कल्याणी देवी उपकेंद्र में आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जबकि म्योहाल डिवीजन के राजापुर स्थित ऊंचवागढ़ी में 65 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसी तरह 15 अन्य स्थानों पर पर कटियामारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। (ब्यूरो)