कालिंदीपुरम में मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने विजिलेंस की टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 35 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई। इन सभी पर एफआईआर दर्ज कराकर केबल को भी जब्त कर लिया गया। अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों ने विरोध की कोशिश की लेकिन विजिलेंस और पुलिसकर्मियों को देखकर पीछे हट गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी अमरदीप सागर, प्रवर्तन दल प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, सहायक अभियंता मीटर नेहा सिंह आदि मौजूद रहीं।