चकश्याम उर्फ पूरे हिंचा निवासी अनीता देवी पत्नी संजय कुमार का आरोप है कि 13 मार्च को विपक्षियों ने लोहे की रॉड, फावड़े से उनपर घर में घुसकर हमला कर दिया। पति संजय मारपीट में बेहोश हो गए। उपचार के बाद अनीता देवी ने मारपीट की शिकायत पुलिस आयुक्त से की। उनके आदेश पर मऊआइमा पुलिस ने आशीष कुमार, मनीष कुमार, जगदीश कुमार, दीपक कुमार, राम दुलारी, सुनीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।