खुल्दाबाद पुलिस ने हत्या की धमकी देने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित मोहम्मद आदिल निवासी पूरा मनोहरदास ने बताया कि 29 जनवरी को उसके भाई सकिब से किसी बात को लेकर शारिक निवासी कसारी मसारी का विवाद हो गया था। इसी रंजिश को लेकर शनिवार को जब आदिल रेलवे स्टेशन की ओर गया तो शारिक अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और गालीगलौज करते हुए तीन दिन के अंदर हत्या करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने शारिक सहित उसके दोस्त अमजद गाजी, जीशान जाकिर, कामरान निवासी कसारी मसारी व जिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।