क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 10 अप्रैल को घर से मोबाइल और कपड़े लेकर कहीं चली गई है। हर जगह पता लगाने के बाद आज तक किशोरी का कुछ पता नहीं लगा। किशोरी के पिता ने बृहस्पतिवार को मऊआइमा थाना में अज्ञातों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।