बम फोड़कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव निवासी राम बहादुर के घर पर बीते 15 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने दो बम फोड़कर दहशत फैला दी थी। राम बहादुर का आरोप है कि उनकी शादी जब से कांदी गांव निवासिनी रीनू से हुई है, उसके बाद से ही दो बार उनके घर पर हमला हो चुका है। तहरीर पर पुलिस ने पत्नी रीनू, मेवा केवट, व उतरांव थाना क्षेत्र के इनायतपट्टी गांव निवासी दिनेश भारतीया और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।