फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रंगदारी मांगने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 20 Apr 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने सिकंदरा निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सिकंदरा निवासी प्रत्यक्ष द्विवेदी उर्फ गोलू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह सिकंदरा तिराहे पर काम से गए थे। तभी सिकंदरा के ही दिनेश कुमार मिश्रा व उसके पुत्र आदित्य मिश्रा दो-तीन लोगों के साथ पहुंचे। आरोप है कि दिनेश मिश्रा ने 50 हजार रुपये की मांग की और धमकी दी कि नहीं रंगदारी नहीं दिया गया तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने प्रत्यक्ष द्विवेदी की तहरीर पर दिनेश कुमार मिश्रा, बेटे आदित्य मिश्रा और दो-तीन लोग अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें