हनुमानगंज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के पुरानी सराय डुडुही गांव में दस दिन पहले हुई एक छात्र से मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के कटियारी चकिया गांव निवासी मनोज सिंह का पुत्र प्रियांशु 13 मार्च 2025 को स्कूटी से बोर्ड की परीक्षा देने झूंसी जा रहा था। आरोप है कि चार पांच बाइकों से आए युवकों ने उसे लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने अभिषेक यादव निवासी कटियारी चकिया, देवा पासवान निवासी नसीरापुर, शातिब निवासी सरपतीपुर एवं कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।