फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: युवक से मारपीट और अपहरण के प्रयास में छह पर एफआईआर

Wed, 29 Jul 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एग्रीकल्चर चौराहे के पास युवक के साथ मारपीट और जबरन अपहरण के प्रयास के मामले में नैनी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित हर्षित शर्मा निवासी कोठा पार्चा ने दर्ज एफआईआर में बताया कि बीते 24 जुलाई की शाम वह एग्रीकल्चर महेवा चुंगी हनुमान मंदिर के पास एक नाश्ते की दुकान में बैठा था। इसी दौरान कार से पहुंचे कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी वहां से चले गए। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सोमवार देर शाम नैनी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर राज मिश्रा, कान्हा पांडेय, मनमोहन सिंह, तुषाद मिश्रा, रोहित सिंह और शुभम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें