करेली थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को उसके पति ने तलाक की धमकी दी। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत कर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता ने बताया कि वर्ष 2012 में उसका निकाह करेली निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और अपने दोस्तों को घर बुलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर पति ने तलाक की धमकी दी और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। दो साल से विवाहिता अपनी बेटी के साथ मायके में है। शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर करेली पुलिस ने आरोपी पति और देवर समेत तीन अन्य ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।