नैनी के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी मैन को बाइक सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सोमवार को कंपनी संचालक कुंवर बहादुर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुंवर बहादुर सिंह तुंगनाथ फाइनेंस कंपनी का संचालन करते हैं। उनकी कंपनी के रिकवरी मैन अंकित सिंह और अभय विश्वकर्मा बीते रविवार रात करीब डेढ़ लाख रुपये की वसूली कर लौट रहे थे। शांतिपुरम कॉलोनी के समीप दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें अगवा कर लिया। रास्ते में गाड़ी पंचर होने पर अभय विश्वकर्मा भागने में सफल रहा। उसने घटना की जानकारी कंपनी संचालक को दी। अंकित सिंह रुपये से भरे बैग के साथ अपहरणकर्ताओं के चंगुल में ही रह गया।