फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए आज भरें विवरण

Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी के विवरण को विभागाध्यक्ष की ओर से सोमवार तक अपलोड करना होगा। ऐसा न करने वालों को मंगलवार को शाम चार बजे निर्वाचन से जुड़ी बैठक में विवरण लेकर उपस्थित होना होगा। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने संशोधित कार्यक्रम भी भेजा है। कहा कि फॉर्म एक, दो और तीन वेबसाइट prayagraj.nic.in/loksabha2024 पर अपलोड हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में विभागाध्यक्ष इसे रोजाना देखें। साथ ही 15 जनवरी तक कर्मचारियों की सूची dio-aldnic.in पर ईमेल करें और इसकी हार्ड कॉपी संगम सभागार में उपलबध कराएं। किसी भी तकनीकी सहायता के लिए फोन नंबर 0532-2640657, 2640691 पर संपर्क करें। सभी प्रविष्टियों को हिन्दी यूनिकोड में ऑनलाइन http://ceoup.gov.in/epds पर भी अपलोड करना है। प्रपत्र एक सभी के लिए भरना जरूरी है, प्रपत्र दो राज्य, केंद्र विभागाध्यक्ष भरकर एक्सेल शीट तैयार करें और इसे साफ्टवेयर में देंगे। प्रपत्र तीन बैंक, बीमा कंपनियों के विभागाध्यक्षों को एक्सेल शीट में देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें