थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
गांव निवासी कृष्ण बिहारी तिवारी का आरोप है कि बुधवार की शाम उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से पड़ोसी गांव सहलोलवा थाना करछना के कई लोग उनके खेत पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों जितेंद्र पटेल, श्याम बाबू पटेल, आकाश पटेल, राहुल, बृजेश, जिलाजीत, राजू पटेल व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।