फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नीम के पेड़ के बंटवारे को लेकर देवरानी-जेठानी में मारपीट

Sun, 18 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
दयालापुर गांव में साझा नीम के पेड़ के बंटवारे को लेकर देवरानी-जेठानी में मारपीट हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दयालापुर गांव निवासी कैसा देवी पत्नी मोहनलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके दरवाजे पर स्थित साझा नीम के पेड़ को आरोपी देवरानी चंद्रावती पत्नी सोहनलाल बिना बंटवारा किए अकेले ही काटना चाहती थी। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए आरोपी पक्ष मारपीट करने लगा। सरायममरेज चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें