लायंस क्लब के पदाधिकारियों का अभिनंदन शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुआ। इस दौरान लायंस क्लब डिस्ट्रिक 321 ई के मंडल अध्यक्ष जगत नारायण श्रीवास्तव, मल्टीपल के वाइस चेयरपर्सन सौरभ कांत, उपमंडल अध्यक्ष लायन बलबीर सिंह बग्गा व डॉ. अर्पणधर दुबे का स्वागत हुआ। इस अवसर पर रागिनी सिंह, उदय चंदानी, उमेश चंद्र कक्कड़, अशोक मित्तल, गौरव गुप्ता, अजीत मेहरोत्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।