फीड हो गया स्टेशन कोड, अब रेल टिकट पर भी प्रयागराज
प्रयागराज। शहर के चार स्टेशनों का नाम प्रयागराज करने के बाद अब रेल टिकट पर भी इलाहाबाद की जगह प्रयागराज लिखा आने लगा है। रविवार को रेलवे के क्रिस सॉफ्टवेयर में प्रयागराज शहर के प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज संगम, प्रयागराज रामबाग एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन का कोड फीड होने के बाद सामान्य टिकट एवं रिजर्वेशन वाली टिकट पर प्रयागराज ही छपकर आया। हालांकि रेलवे की नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सेवा 139 पर इलाहाबाद जंक्शन का ही उल्लेख रहा। बताया जा रहा है एक दो रोज में रेलवे इसे भी दुरुस्त कर लेगा।