सरायइनायत थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव में सोमवार की शाम युवक ने घर के भीतर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। गांव निवासी जंग बहादुर उर्फ लल्लन (35) पुत्र केदार निवासी कल शाम को तकरीबन सात बजे घर के कमरे में गया और नायलान की रस्सी के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद युवक के फांसी पर लटका होने की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर घुसे तथा युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते जंग बहादुर ने फांसी लगाकर जान दे दी। चार दिन पहले ही पत्नी रंजीता देवी ब%चों के साथ शहर के छोटा बघाड़ा स्थित अपने मायके गई थी। पति के मौत की सूचना पर पत्नी ब%चों और मायके वालों के साथ रोते विलखते ससुराल पहुंची। मौकेपर ग्रामीण भारी संख्या में जुटे रहे।